यह अमेरिकी नीति की विफलता का स्पष्ट उदाहरण है: इज़रायल-हमास युद्ध पर पुतिन
इज़रायल और फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यह पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में अमेरिका की नीति की विफलता का एक स्पष्ट उदाहरण है। पुतिन ने आगे कहा, "फिलिस्तीनियों के हितों की अनदेखी की गई जिसमें उनकी स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की मांग भी शामिल है।"