यह अवैध कब्ज़े वाले इलाके में है: पैंगॉन्ग झील पर चीन द्वारा पुल निर्माण की खबरों पर भारत
भारत ने लद्दाख में पैंगॉन्ग झील पर चीन द्वारा दूसरे पुल के निर्माण की खबरों पर बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "ये पुल उन इलाकों में हैं जो 1960 के दशक से चीन के अवैध कब्ज़े में हैं।" बकौल बागची, "हमने अपने क्षेत्र पर इस तरह के कब्ज़े को कभी स्वीकार नहीं किया।"