यह अश्लील नहीं लगता तो कल आप पॉर्न बनाएंगे: 'बेशरम रंग' की तस्वीरें शेयर कर मुकेश खन्ना
अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' की तस्वीरें शेयर कर कहा है, "अगर अपको यह अश्लील नहीं लगता तो कल आप पॉर्न फिल्म बनाएंगे।" उन्होंने कहा, "क्या आपको अब भी लगता है कि भगवा रंग को पवित्र मानने वाले हिंदू इसका विरोध नहीं करेंगे? अब भगवान ही इस बेशरम गाने और फिल्म को बचाए।"