यह असंवैधानिक है: बिजली सब्सिडी पर दिल्ली एलजी के जांच आदेश पर डिप्टी सीएम सिसोदिया
दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) वी.के. सक्सेना के बिजली वितरण कंपनियों को 'आप' सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश देने पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। सिसोदिया ने कहा, "यह जांच गैरकानूनी व असंवैधानिक है...आपको (एलजी) ज़मीन, पुलिस, पब्लिक ऑर्डर के अलावा...किसी भी अन्य मामले में...आदेश देने का अधिकार नहीं है।"