यह असली वीडियो है: अमेरिकी परिवार द्वारा रिकॉर्ड किए गए 'एलियंस' के वीडियो पर एक्सपर्ट
दिग्गज क्राइम सीन रीक्रिएशन एक्सपर्ट स्कॉट रोडर ने लास वेगस (अमेरिका) के एक परिवार द्वारा पिछले साल रिकॉर्ड किए गए 'एलियंस' के वीडियो को असली बताया है। रोडर ने कहा, "इस वीडियो में कोई एडिटिंग नहीं की गई है। यह ओरिजिनल वीडियो है।" अमेरिकी परिवार ने लगभग 8-10 फीट लंबे दो बड़े एलियंस देखने का दावा किया था।