यह आखिरी मौका था और इसे मैं खास बनाना चाहता था: T20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर रोहित शर्मा
आईपीएल-2024 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के आखिरी स्थान पर रहने पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट के बाद कई अहम चीजें हुई थीं जिनमें टी20 वर्ल्ड कप-2024 भी शामिल था। रोहित ने कहा, “जानता था कि यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होगा…इसे खास बनाना चाहता था।” आईपीएल-2024 में एमआई को 10 हार झेलनी पड़ी थी।