यह आपकी डिग्री की तरह फेक नहीं है: पीएम मोदी के शिवसेना (यूबीटी) को फर्ज़ी कहने पर उद्धव
महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को 'फर्ज़ी' कहे जाने को लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ने कहा, "(शिवसेना संस्थापक) बाल ठाकरे द्वारा बनाई गई शिवसेना को फर्ज़ी कहा जा रहा है...यह आपकी (पीएम) डिग्री नहीं है जिसे फर्ज़ी कहा जाए।"