यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन: भारत व पाक बंटवारे के पीड़ितों पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत व पाकिस्तान के बंटवारे की बरसी पर कहा है, "हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन है।" उन्होंने कहा, "हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधनों की हमेशा रक्षा करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।"