यह उनकी तानाशाही सोच को दर्शाता है: 'INDIA' गठबंधन द्वारा 14 ऐंकर्स के बहिष्कार पर बीजेपी
'INDIA' गठबंधन द्वारा 14 ऐंकर्स के बहिष्कार को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने 'X' पर पार्टी की ओर से प्रेस रिलीज़ जारी कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "घमंडिया गठबंधन में शामिल INDI अलायंस के दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार का निर्णय घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है। यह उनकी दमनकारी और तानाशाही सोच को दर्शाता है।"