यह 'ऊंट के मुंह में जीरे' जैसा है: पीएम द्वारा 71,000 नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोज़गार मेले में 71,056 नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर कहा है, "जिस सरकार में 30 लाख पद खाली हों, उसके लिए यह 'ऊंट के मुंह में जीरे' जैसा है!" उन्होंने कहा, "सालाना 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था...8-साल में नौकरियां देनी थीं 16 करोड़, 'चुनावी स्टंट' केवल हज़ारों में!"