यह एक स्कैम है: उनके नाम से चलाए जा रहे 'चुनिंदा स्टॉक्स' फ्रॉड पर निखिल कामत
ज़ीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत ने उनके नाम से 'चुनिंदा स्टॉक्स जिनकी कीमत अप्रैल में बढ़ेगी' जैसी टिप्स देने वाले फर्ज़ी वॉट्सऐप ग्रुप को लेकर लोगों को आगाह किया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "यह एक स्कैम है। मेरा कोई वॉट्सऐप ग्रुप नहीं है...मैं टिप्स नहीं देता हूं।" उन्होंने लोगों से इस ग्रुप को रिपोर्ट करने को कहा है।