यह एससीओ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है: बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर पाक पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के एससीओ समिट में भाग लेने के लिए गोवा (भारत) पहुंचने पर कहा है, "यह एससीओ चार्टर के प्रति हमारी (पाकिस्तान की) प्रतिबद्धता दर्शाता है।" उन्होंने कहा, "हम क्षेत्र में शांति व स्थिरता के साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।"