यह कानून-व्यवस्था का मुद्दा, मेरा विषय नहीं है: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन पर CJI
दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों और पाबंदियों से जुड़े सवाल पर CJI सूर्यकांत ने कहा, "यह कानून-व्यवस्था का मुद्दा है। यह मेरा विषय नहीं है।" शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा विरोध-प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने के बाद राजधानी में पाबंदियां लगाई गई थीं। इसपर केरल कांग्रेस ने कहा, "कानून-व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है...तो अभी इस्तीफा दे दें।"