यह कॉन्फिडेंशियल होता है: रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक के बाद राहुल गांधी
पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच संसद भवन एनेक्सी में रक्षा मामलों की संसदीय स्थाई समिति की बैठक हुई है। बैठक के बाद 'कुछ बोलना चाहेंगे' सवाल पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है, "यह कॉन्फिडेंशियल होता है,...इस बारे में नहीं बोल सकते।" इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच मीटिंग हुई।