यह कंपनी हर शेयर पर देने वाली है ₹130 मुफ्त! आपके पास है यह स्टॉक?
हॉकिन्स कुकर्स लिमिटेड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹130 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है यानी कंपनी के हर शेयर के फेस वैल्यू पर निवेशकों को 1300% डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। वहीं, यह डिविडेंड कंपनी की 65वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंज़ूरी के बाद 5 सितंबर तक दिया जाएगा।