यह किला हिंदुओं का है, Muslims Not Allowed; महाराष्ट्र में सिंहगढ़ किले पर लगा पोस्टर
पुणे (महाराष्ट्र) के सिंहगढ़ किले में कुछ शरारती तत्वों ने मंगलवार को मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक विवादित पोस्टर लगा दिया। पोस्टर पर मराठी भाषा में लिखा था कि 'यह किला हिंदुओं का है, यहां मुसलमानों के प्रवेश पर रोक है'। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही पोस्टर संज्ञान में आया इसे तुरंत हटा दिया गया।