यह कदम मील का पत्थर साबित होगा: पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कहा, "युवाओं का हित और उज्ज्वल भविष्य सरकार की प्राथमिकता है...पेपर लीक के कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध प्रधानमंत्री का यह महत्वपूर्ण कदम मील का पत्थर साबित होगा।"