यह कभी पैसों को लेकर नहीं था: 'डेप $10 मिलियन का भुगतान छोड़ देंगे?' के सवाल पर उनके वकील
जॉनी डेप के वकील ने कहा है कि पूर्व-पत्नी ऐंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि का केस डेप के लिए कभी भी पैसों को लेकर नहीं था और वह केवल अपनी प्रतिष्ठा वापस पाना चाहते थे। दरअसल, वकील से पूछा गया था कि क्या डेप केस जीतने के बाद ऐंबर पर लगा $10 मिलियन से अधिक का हर्जाना माफ कर देंगे।