यह कर्ज़-मुक्त पेनी स्टॉक बना मल्टीबैगर, महज़ 5 साल में ₹1 लाख का बना दिया ₹66 लाख
वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर के शेयरों ने पिछले 5-साल में 6,500% से ज़्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को मल्टीबैगर कमाई कराई है। अगर किसी ने इस शेयर में 2021 में ₹1-लाख का निवेश किया होता तो वह आज बढ़कर करीब ₹66.85-लाख हो गया होता। गौरतलब है, कंपनी लगभग कर्ज़-मुक्त है और इस दौरान उसकी बिक्री-मुनाफे में भी तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।