यह कर्नाटक को देश में नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है: चुनावी रैली में पीएम मोदी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 के मद्देनज़र हुमनाबाद में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "यह कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है। ऐसे में राज्य में डबल इंजन की सरकार ज़रूरी है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस और जेडीएस किसान विरोधी हैं। कांग्रेस को गरीब की तकलीफ कभी समझ नहीं आई क्योंकि उसने गरीबी देखी ही नहीं।"