यह कहना अनुचित है कि कांग्रेस गुजरात या भारत विरोधी है: हार्दिक पटेल के बयान पर जिग्नेश
वडगाम (गुजरात) से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने हार्दिक पटेल के कांग्रेस छोड़ने पर कहा है, "पार्टी के साथ आपका मतभेद हो सकता है...लेकिन (पटेल का) यह कहना अनुचित है...कि कांग्रेस गुजरात या भारत विरोधी है।" बकौल मेवाणी, "बीजेपी के प्रति आपका (हार्दिक) जो लगाव...पैदा हुआ है, वह दर्शाता है कि आपने कहीं-न-कहीं वैचारिक मोर्चे पर समझौता कर लिया है।"