यह कहना गलत होगा कि कोविड-19 की चौथी लहर आ रही है: आईसीएमआर के अधिकारी
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एडीजी डॉ. समीरन पांडा ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच शुक्रवार को कहा कि यह कहना गलत होगा कि कोविड-19 की चौथी लहर आ रही है। उन्होंने कहा, "हमें ज़िला स्तर के आंकड़ों की...जांच करनी होगी...कुछ ज़िलों में बढ़ते आंकड़ों को पूरे देश में मामलों की बढ़ोतरी के तौर पर...नहीं माना जा सकता।"