यह कांग्रेस की जीत और पीएम मोदी की हार है: कर्नाटक के चुनावी नतीजों में बढ़त पर जयराम
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में पार्टी के निर्णायक बढ़त हासिल करने पर ट्वीट किया है, "यह कांग्रेस की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है।" उन्होंने लिखा, "बीजेपी ने चुनाव अभियान को प्रधानमंत्री पर जनमत संग्रह के रूप में बदल दिया था लेकिन उसके प्रयास को जनता ने ठुकरा दिया।"