बिहार में निर्माणाधीन पुल के धंसने पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया; कहा- यह केंद्र के अधीन
बिहार में किशनगंज-अररिया के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल के धंसने के बाद उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया कि यह पुल केंद्र सरकार की 'भारतमाला परियोजना' के अंतर्गत एनएचएआई द्वारा निर्मित है। उन्होंने कहा, "इसका बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग से कोई संबंध नहीं है।" गौरतलब है, इसी महीने भागलपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा था।