यह केरल की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है: ओणम की बधाई देते हुए पीएम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "पिछले कई वर्षों में ओणम वैश्विक त्योहार बन गया है और यह खूबसूरती से केरल की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करता है।" राष्ट्रपति ने लिखा, "यह पवित्र त्योहार प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता जताने का पर्व है।"

Load More