यह क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग व करीबी विमर्श का समय: अफगान संकट पर बैठक में एनएसए
अफगान संकट पर भारत की ओर से बुलाई गई विभिन्न देशों की वार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार को कहा, "यह क्षेत्रीय देशों के बीच करीबी विचार-विमर्श, अधिक सहयोग व समन्वय का समय है।" उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि हमारा प्रयास अफगानिस्तान के लोगों के लिए मदद और हमारी सामूहिक सुरक्षा बढ़ाने में योगदान देगा।"