यह खतरनाक तरीका है: विकिपीडिया में किसी के भी कंटेंट एडिट कर देने को लेकर दिल्ली HC
'बार ऐंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक सुनवाई के दौरान विकिपीडिया की कार्यशैली को खतरनाक बताया है। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा, "विकिपीडिया पर कोई भी पेज को एडिट कर सकता है? मान लीजिए, यह मेरा नाम है तो...कोई मेरे बारे में गलत जानकारी या मेरे बयानों को गलत बता सकता है।"