यह ग्रामीणों का मामला है, तभी उन्हें घुसने नहीं दिया: राजस्थान में CJP की टीम को भगाए जाने पर BJP
राजस्थान के बगरू गांव में CJP कार्यकर्ताओं को रोके जाने और वहां से खदेड़े जाने पर BJP विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने कहा है कि ग्रामीणों ने उनका बहिष्कार किया और उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों का मामला है और उन्हें तय करना है कि वे किसे गांव में आने देना चाहते हैं।