यह गैरकानूनी है: खालिस्तानियों के हमले के खिलाफ हिंदू मंदिर के बाहर प्रदर्शन को लेकर कनाडा पुलिस
कनाडा के ब्रैम्प्टन में हिंदू मंदिर के परिसर में श्रद्धालुओं पर खालिस्तानियों के हमले के बाद सैकड़ों लोगों ने मंदिर के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया जिसे पील रीजनल पुलिस ने 'गैरकानूनी' बताया है। पुलिस ने कहा, "सभी लोग तुरंत वहां से हट जाएं या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।" इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी भारत व कनाडा का झंडा लिए हुए थे।