यह गंगा-जमुनी तहज़ीब वाला देश है: मंदिर में जल चढ़ाने को 'नौटंकी' बताए जाने पर महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने नवग्रह मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करने को जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया द्वारा 'राजनीतिक नौटंकी' बताने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "किसी ने श्रद्धा से लोटा देकर पानी डालने को कहा तो मैंने डाल दिया। यह गंगा-जमुनी तहज़ीब वाला देश है। यह मेरा मामला है और इस पर बहस ज़रूरी नहीं।"

Load More