यह गलत है, ढोंग रचा जा रहा है: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर केंद्रीय मंत्री मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने किसानों के दिल्ली मार्च करने पर कहा है, "किसानों का दिल्ली मार्च पूरी तरह गलत है।" उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह किसानों से बात करने के लिए तैयार है।" उन्होंने कहा, "दिल्ली मार्च के नाम पर ढोंग रचा जा रहा है और राजनीति की जा रही है।"