यह गलत है: अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर से तुलना होने पर भाग्यश्री की बेटी अवंतिका
अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी व ऐक्ट्रेस अवंतिका दसानी ने अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर से उनकी तुलना किए जाने को गलत बताया है। बकौल ऐक्ट्रेस, "आपको हर कलाकार को उनके काम और उनके प्रदर्शन के लिए देखना चाहिए। हमें कलाकारों की एक-दूसरे से तुलना नहीं करनी चाहिए।" अंवतिका हाल ही में ज़ी5 के वेब शो 'मिथ्या' में नज़र आई थीं।