यह गलत है: रूस द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद इसके प्रमुख
रूस द्वारा 14 मार्च से देश में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद इसके प्रमुख एडम मोसेरी ने इस फैसले को 'गलत' बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "इससे रूस में 8 करोड़ लोग एक-दूसरे से और बाकी दुनिया से प्लैटफॉर्म पर बातचीत से वंचित रहेंगे क्योंकि 80% रूसी देश के बाहर के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करते हैं।"