यह अस्वीकार्य है: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत होने पर आनंद महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मुंबई में आंधी के बीच विशालकाय होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत होने को लेकर कहा है, "यह अस्वीकार्य है।" उन्होंने कहा है, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी होर्डिंग्स की जांच करने का आदेश दे दिया है। नियमों का पालन करना होगा।" महिंद्रा ने घटना का वीडियो भी शेयर किया है।