यह घर ज़्यादा पसंद नहीं, यहां रहते हुए पिता की मौत हुई थी: '10 जनपथ' बंगले को लेकर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें दिल्ली के लुटियंस में स्थित सरकारी आवास '10 जनपथ' ज़्यादा पसंद नहीं है क्योंकि वहां रहते हुए उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु हुई थी। राजीव गांधी को यह बंगला 1990 में अलॉट हुआ था व उनके निधन के बाद इसे सोनिया गांधी को अलॉट किया गया।