यह चमत्कार है: कांग्रेस के देशभर में जाति आधारित जनगणना कराने की मांग पर अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस द्वारा देशभर में जाति आधारित जनगणना कराने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चमत्कार है। उन्होंने कहा, "यह वही पार्टी है जिसने जातीय जनगणना के आंकड़े नहीं दिए। सभी को एहसास हो गया है कि जब तक पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक लोगों का साथ नहीं लेंगे तब तक कामयाब नहीं होंगे।"