यह चिंताजनक है: हिंदुओं की आबादी घटने की रिपोर्ट पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने भारत की आबादी में 1950-2015 के बीच हिंदुओं की हिस्सेदारी 7.8% घटने की जानकारी देने वाली पीएम पैनल की रिपोर्ट को बहुत चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या असंतुलन देश के लिए अच्छा नहीं है और इस असंतुलन को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना आवश्यक है।