यह छोटी लड़की है: हेलो किटी के काल्पनिक चरित्र को लेकर निर्माता
हेलो किटी के काल्पनिक चरित्र को लेकर उसके निर्माता सैनरियो (जापानी कंपनी) ने पुष्टि की है कि वह वास्तव में एक छोटी और ब्रिटिश लड़की है। सैनरियो के मार्केटिंग व मैनेजमेंट उपाध्यक्ष जिल कोच ने बताया है कि किटी का जन्म लंदन में हुआ है और उसका 4 लोगों का परिवार है जिसमें माता-पिता व भाई-बहन शामिल हैं।