यह जोकर आधे दिन वीडियो गेम खेलता हैः मस्क के '120 घंटे/सप्ताह काम' पर सोशल मीडिया यूज़र्स
अमेरिकी बिलियनेयर एलन मस्क ने एक X पोस्ट में कहा कि उनके नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी में ऐसे लोग हैं जो 120 घंटे/सप्ताह काम करते हैं जिसपर उनकी आलोचना हो गई है। एक यूज़र ने लिखा कि संघीय सरकार में अनधिकृत ओवरटाइम काम करना अवैध है। एक अन्य ने लिखा, "यह जोकर आधे दिन वीडियो गेम खेलता है।"