यह जनविरोधी और मज़दूर विरोधी है: ईपीएफओ के ब्याज दर घटाकर 8.1% करने को लेकर ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के प्रोविडेंट फंड (पीएफ) पर मिलने वाली ब्याज दर घटाकर 8.1% करने पर प्रतिक्रिया दी है। बकौल ममता, "केंद्र ने पीएफ पर ब्याज दर को...पिछले 4 दशक के सबसे...निचले स्तर पर पहुंचा दिया है...जो बीजेपी के असली चेहरे को...बेनकाब करता है।" उन्होंने कहा, "यह जनविरोधी...और मज़दूर विरोधी है।"