यह जीत नेताजी की जीत है: मैनपुरी उप-चुनाव जीतने पर मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) लोकसभा उप-चुनाव जीतने पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा, "यह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की जीत है और हम इस जीत को उन्हें समर्पित करते हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने लगातार अपने भाषणों में कहा था कि मैनपुरी की जनता इतिहास रचेगी और ऐसा ही हुआ। मैं मैनपुरी की जनता और सपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूं।"