यह झूठ फैलाने वाला टूलकिट है: पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर आरएसएस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को आरएसएस ने झूठ और प्रोपेगेंडा फैलाने वाला टूलकिट बताया है। आरएसएस के मुखपत्र 'पाञ्चजन्य' में कहा गया है कि कैंब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद बीबीसी फिर से प्रोपेगेंडा फैला रही है। इससे पहले केंद्र सरकार ने भी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था।