यह झूठ है: एक रिपोर्ट में किए दावे 'टेक्सस में मस्क अपना एक शहर बना रहे हैं' पर एलन मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक रिपोर्ट में किए दावे 'टेक्सस में मस्क अपना एक शहर बना रहे हैं' पर कहा है, "यह झूठी रिपोर्ट है।" दरअसल, 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कोलोराडो नदी (टेक्सस) के किनारे हज़ारों एकड़ इलाके में 'स्नेलब्रुक' नाम से मस्क एक शहर बनाने की योजना बना रहे हैं।