यह टिप्पणी हर महिला के लिए अपमानजनक है: ऐक्टर मंसूर के 'रेप सीन' वाले कमेंट पर चिरंजीवी

अभिनेता मंसूर अली खान के रेप सीन वाले कमेंट की ऐक्टर चिरंजीवी ने आलोचना की है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "यह टिप्पणी सिर्फ एक कलाकार के लिए ही नहीं हर लड़की व महिला के लिए अपमानजनक है। ऐसी टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन के साथ खड़ा हूं।"

Load More