यह डीपफेक वीडियो नहीं है, इसमें मैं हूं: गरबा के वायरल वीडियो पर पीएम मोदी के हमशक्ल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरबा डांस के जिस वायरल वीडियो को अपना डीपफेक वीडियो बताया था उसको लेकर उनके हमशक्ल विकास महंते ने कहा है, "यह वीडियो डीपफेक नहीं है। वीडियो में मैं हूं। मैं कारोबारी और कलाकार हूं।" प्रधानमंत्री ने डीपफेक टेक्नोलॉजी को बड़ा खतरा बताते हुए कहा था, "मैंने गरबा करते हुए अपना एक फर्ज़ी वीडियो देखा था।"