यह तेलुगु संस्कृति के खिलाफ है: समांथा के तलाक पर मंत्री के बयान पर अल्लू अर्जुन

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 'पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे केटीआर के चलते ऐक्टर नागा चैतन्य व अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु का तलाक हुआ' बयान को लेकर तेलंगाना की मंत्री के सुरेखा की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "यह बहुत अपमानजनक और तेलुगु संस्कृति के मूल्यों के खिलाफ है।" उन्होंने कहा, "हमें समाज में सम्मान व गरिमा को बढ़ावा देना चाहिए।"

Load More