यह तय समयानुसार होने जा रहा है: ईरान के लिए डेडलाइन नज़दीक आने के बीच ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए उनकी रात 8 बजे EST (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) वाली डेडलाइन अब भी बरकरार है। उन्होंने फॉक्स न्यूज़ से बातचीत में कहा, "रात 8 बजे EST यह होने जा रहा है। अगर हम उस पॉइंट तक गए तो ऐसा हमला होगा जैसा उन्होंने कभी नहीं देखा होगा।"