'यह तो ट्रेलर है' बोलकर फेंका गया केमिकल: महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की
राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर रेप का आरोप लगाने वाली 23-वर्षीय लड़की ने दिल्ली महिला आयोग से कहा है कि 11 जून को दिल्ली में अज्ञात लोगों ने उसके चेहरे पर केमिकल फेंका था। बकौल लड़की, आरोपी उससे 'तू मानेगी नहीं न...केस वापस ले ले...यह तो बस ट्रेलर है' कहकर फरार हो गए थे।