यह तो सिर्फ शुरुआत है, हम देखेंगे: यासीन मलिक को उम्रकैद की सज़ा मिलने पर विवेक अग्निहोत्री
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को 2017 टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा है, "यह तो सिर्फ शुरुआत है।" उन्होंने आगे कहा, "जब तक यासीन मलिक और बिट्टा को फांसी नहीं हो जाती तब तक हम न्याय के अधिकार की अपनी लड़ाई में चुप नहीं बैठेंगे। हम देखेंगे…।"