यह त्योहार एक-दूसरे की मदद करने की प्रेरणा देता है: ईद की बधाई देते हुए राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने 'X' पर लिखा, "यह त्योहार एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावनाओं को व्यक्त करता है और एक-दूसरे की मदद करने की प्रेरणा देता है।" उप-राष्ट्रपति ने लिखा, "यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।"

Load More